रमेश बैस महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल बन गए हैं। शनिवार को उन्होंने महाराष्ट्र के मुंबई स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसवी गंगापुरवाला ने उन्हें की शपथ दिलाई है। बता दे की रमेश बैस मराठी भाषा में शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही रमेश बैस ने महाराष्ट्र जैसे बड़े प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी पूरी तरह से संभाल ली है। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें अभिभावक बताया। इससे पहले रमेश बैस को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित वहां के राजनेताओं ने रांची से विदा किया था। झारखंड पुलिस ने रांची हवाई अड्डे पर बैस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया था।
Previous Articleमालगाड़ी के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, मरम्मत के बाद रेल मार्ग बहाल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















