शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। घर में हंसी-खुशी का माहौल था। घर के बाहर बाराती बारात निकालने को तैयार थे। दूल्हे की कार भी दरवाजे पर आ चुकी थी कि अचानक कुछ ऐसा हो गया कि घर में शोर-शराबा मच गया। ये शोर ढोल नगाड़ों का नहीं, बल्कि मातम का था। दूल्हे की बारात उठने से कुछ घंटे पहले ऐसा क्या हो गया कि चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई, इसको लेकर सभी हैरान थे। शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल चुकी थीं। मामला मैनपुरी जिले का है। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम जनौरा निवासी राजकिशोर शाक्य पुत्र बाबूराम शाक्य की शादी जनपद इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम पदमपुर की रहने वाली लड़की से तय हुई थी। बुधवार की शाम बारात जानी थी। घर में शादी की खुशियां छाई हुई थीं। बारात की रवानगी की तैयारियां चल ही रही थीं कि बुधवार की सुबह अचानक दूल्हा राजकिशोर घर से खेतों पर चला गया और पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को लगी तो वे मौके पर पहुंचें। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी पाकर दुल्हन पक्ष के लोग भी आ गए। दूल्हे ने फांसी क्यों लगाई, इस संबंध में परिजन कुछ बता नहीं पाए। फिलहाल अभी दूल्हे के फांसी लगाने के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031