रायपुर | पिरदा हाउसिंग बोर्ड अमृत विहार कलोनी पर महाशिवरात्रि अपार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। श्रृद्धालुओं द्वारा बम बम भोले हर हर महादेव के नारों से आसमान को गूंजायमान कर दिया। सुबह से ही मिट्टी के बने शिव भोले बाबा के दर्शन के लिए कालोनी के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बिल्व पत्र भांग धतूरे आंकड़े सहित अन्य पूजन सामग्री के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया,।वहीं दूसरी तरफ रात्रि काल में कालोनी वासियों द्वारा चार प्रहर की भगवान शिव की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर मनुष्य मांगी। वहीं दूसरी तरफ अनेक महिलाओं ने भगवान शिव के फूल फल चढ़ाकर परिवार की कुशल कामनाओं की प्रार्थना की। अमृत विहार कॉलोनी पिरदा में मिट्टी का शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना की कथा भजन कीर्तन किया। संरक्षक श्री टी. डी. त्रिपाठी, श्री ए.सी.द्विवेदी,अध्यक्ष श्री यू.डी. चौहान ,उपाध्यक्ष श्री के. के.शर्मा ,उपसचिव श्री टी.आर. पटेल, श्री संतोष चौधरी, श्री रमेश पाठक,श्री पुरषोत्तम राव ,दिनेश निर्मलकर, श्री आशीष अवस्थी, श्री आशीष साहू,श्रीमती त्रिपाठी, श्रीमती शर्मा, श्रीमती चौहान,श्रीमती रजनी पटेल, श्रीमती धनेश्वरी निर्मलकर,श्रीमती मिताली चौधरी ,श्रीमती पाठक,श्री रजत, श्री राजगुरु पाठक, कालोनी निवासी सहित अन्य मौजूद थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31