कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा ग्राम लिमतरा में माता शाकंभरी पूजन एवं आदर्श विवाह का आयोजन किया गया जिसमें हवनादिक कार्यक्रम एवं आदर्श विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, समाज एवं गांव की महिलाओं,शीतला सेवा समिति कण्डरका द्वारा भजन कीर्तन के साथ कलश यात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए मन्दिर स्थल पहुंचा।

आदर्श विवाह संपन्न होने के पश्चात् शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विख्यात पंडवानी गायक श्री दुष्यन्त द्विवेदी जी का पंडवानी गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आशीर्वाद देने श्री भागवत आश्रम लिमतरा से संत श्री निरंजन महाराज, डॉ रोशन लाल टिकरिहा, सरपंच श्रीमती मंजू नेताम, दिनेश वर्मा, वेदप्रकाश वर्मा, दुष्यंत टिकरिहा, वासुदेव यादव, कुंदन मढरिया, निमेश टिकरिहा, एवं गणमान्य नागरिक व समाजगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुंदर लाल पटेल एवं धीरेंद्र पटेल ने आभार व्यक्त किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031