रायपुर। ग्राम मटिया (बारगांव) के श्री लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के महिला सदस्यों ने शुक्रवार को गाँव में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की। गाँव को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया और लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक भी किया। सफाई अभियान का शुभारंभ श्रीमती हीरा देवी वर्मा (अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला) के द्वारा किया गया।

इसके बाद समूह की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू के साथ सचिव तोसुलोचन साहू,सदस्य सुनीता निषाद, सुमन शिवारे, मंजू साहू, राधिका यादव, दशोदा यादव, सुमित्रा निषाद, रेवती निषाद, राधा निषाद, सावित्री वर्मा, प्रमिला यादव, प्रतिमा निर्मलकर और कृष्णा पाठक ने सफाई का कार्य शुरू किया।

इस सफाई अभियान में युवा वृक्षमित्र संगठन के सदस्य धीरज चौधरी का प्रमुख योगदान रहा। समूह द्वारा अध्यक्ष से सफ़ाई कार्य के लिए औजार एवं अन्य उपयोगी सामान की मांग भी की गई। समूह द्वारा सफाई के साथ-साथ बहुत से काम किया जाएगा।


















