What's Hot

रायपुर। छत्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है। जिसमें पार्टी नेताओं द्वारा विचार मंथन किया जा रहा है। इस विचार मंथन में जो बातें सामने आई है वो यह है कि पार्टी के संविधान में 6 बड़े संशोधन किए गए हैं। अब पार्टी के अंदर महिलाओं और युवाओं को आरक्षण दिया जाएगा। 50 प्रतिशत पद 50 साल से कम उम्र के लिए आरक्षित होगा। इसके अलावा पार्टी सदस्यता फार्म में अब मां और पत्नी का नाम होगा। इसे पहले पार्टी की सदस्यता फार्म में मां और पत्नी का नाम नहीं होता था। वहीं अब थर्ड जेंडर भी कॉलम होगा। नए संसोधन के तहत अब 6 पीसीसी डेलीगेट पर 1 एआईसीसी सदस्य बनेंगे। इसी के साथ ही अबए आईसीसी सदस्यों की संख्या 1240 से 1653 हो गई है। वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी की संख्या की 25 से बढ़कर 35 हो गई। सीडब्ल्यूसी में पूर्व पीएम, कांग्रेस अध्यक्ष स्वाभाविक सदस्य होंगे। इसके साथ ही वार्ड और पंचायत स्तर पर भी कांग्रेस कमेटी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31