बेमेतरा । महिला ने पानी टंकी पर चढ़कर छलांग लगा दी। राहत ही बात है कि समय रहते उसे नीचे खड़े युवकों ने कपड़े के सहारे बचा ली। जानकारी के अनुसार युवती पास के ही ग्राम भोईनाभाटा की निवासी है। बताया जा रहा है कि महिला के पारिवारिक जीवन में कुछ कलह है। 

पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुर्मी पारा के कबीर कुटी के पीछे स्थित पानी टंकी का है। जहां शनिवार को एक युवती आत्महत्या करने की नियत से पानी टंकी पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने उसे चढ़ते देखा और उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी टंकी के ऊपर पहुंच गई थी। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए बहुत समझाया। नगर नहीं मानी। इसी बीच आसपास के लोगों ने किसी तरह से बातों पर उलझा रखा और चादर की व्यवस्था की गई। ताकि लड़की जब नीचे कूदे तो उसे किसी तरह से बचाया जा सके। बार-बार समझाने के बाद युवती नहीं मानी और अचानक वह पानी टंकी से नीचे कूद गई। नीचे खड़े कुछ लोगों ने उसे चादर की सहायता से बचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक ऊपर होने के चलते चादर छूट गया और लड़की नीचे गिर कर बेहोश हो गई, तत्काल लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती के बारे में पतासाजी शुरू की। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31