रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के कवर्धा जिला के जिला उपाध्यक्ष के पद पर अजय वर्मा की नियुक्ति की गई है। अजय वर्मा की नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के कवर्धा जिला अध्यक्ष राम गोपाल वर्मा, महासचिव विकास वर्मा की अनुशंसा पर युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भानुप्रकाश चंद्रा एवं युवा संगठन के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार वर्मा, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा की सहमति से की गई है। अजय वर्मा जिले के ग्राम जरती पोस्ट रामहेपुर ब्लॉक कवर्धा जिला कबीरधाम में निवासरत है। अजय वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के कबीरधाम जिला के उपाध्यक्ष बनने पर अजय वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031