रायपुर। छग संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सचिव भूपेंद्र साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन रसोईया कर्मचारी अपनी जायज मांग वेतन वृद्धि (कलेक्टर दर) हेतु दिनांक 28.02.2023 से सम्पूर्ण जिला से पदयात्रा निकालकर दिनांक 03.03.2023 को विधानसभा घेराव कर रहे हैं। छ.ग. संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ इनकी जायज मांग वेतन वृद्धि (कलेक्टर दर) का पूर्ण समर्थन करता है। क्योंकि वर्तमान में प्रतिदिन 50 रूपये के मान से प्रति माह 1500 रूपये ही मानदेय दिया जाता हैं जो कि मध्यान्ह भोजन रसोईया कर्मचारी के साथ आर्थिक शोषण हो रहा है। वर्तमान कांग्रेस सरकार अगर संवेदनशील है तो छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन रसोईया कर्मचारी की जायज मांग वेतन वृद्धि (कलेक्टर दर) को तत्काल पूर्ण किया जाना चाहिए।
छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन रसोईया कर्मचारी की मांग का छग संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ का समर्थन
Previous Articleवित्तीय अनियमितता, पंचायत सचिव निलंबित
Related Posts
Add A Comment



















