What's Hot

रायपुर। विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई है लेकिन उससे पहले सदन में पनिका जाति को एसटी में शामिल करने का संकल्प पारित हो गया है। फिलहाल विधानसभा में विधानसभा से अशासकीय संकल्प पारित हो गया है। यह संकल्प सदन के सभी सदस्यों के सर्वसम्मति से पारित किया गया है। केंद्र सरकार को जल्द ही यह पारित संकल्प भेजा जाएगा। इसके अलावा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सीएम भूपेश बघेल ने 9-9 सदस्यों का प्रस्ताव सदन पटल पर रखा। लोक लेखा समिति के लिए प्रस्ताव भी सीएम ने सदन पटल पर रखा था। एसटी-एससी पिछड़े वर्ग के कल्याण के संबंध में भी सत्ता पक्ष ने प्रस्ताव रखा। साथ भी चुनाव की स्थिति में 14 मार्च को नामांकन जमा होगा, 16 मार्च को नाम वापसी और 20 मार्च को निर्वाचन होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930