स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि, छत्तीसगढ़ का नागरिक हूं, उसी रूप में भाग लूंगा। मुख्यमंत्री के लिए अभी तक मेरा नंबर तो नहीं लगा है। और जो मुख्यमंत्री रहते हैं आगे भी संभावना उन्हीं की रहती है।

सिंहदेव बोले- मुख्यमंत्री के लिए टीएस बाबा का तो नंबर नहीं आया। आमतौर पर मुख्यमंत्री ही पार्टी को लीड करते हैं। लेकिन, आगे हाईकमान की मर्जी। मेरा प्रयास लोगों के बीच काम करना है, जो चलता रहेगा।

शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे सिंहदेव ने कहा, केंद्र ने फैसला लिया है कि छोटे राज्यों में एक-एक एम्स खुलेगा। और बड़े राज्यों में एक से अधिक एम्स खोलने पर विचार किया जा रहा है। रायपुर एम्स पर काम का बोझ बढ़ गया है। यहां पर छत्तीसगढ़ के अलावा आसपास के राज्यों से भी मरीज आते हैं। इसके चलते मरीजों को बिस्तर तक नहीं मिलता। उन्होंने प्रदेश में दूसरा एम्स खोलने के लिए बिलासपुर को सबसे बेहतर विकल्प बताया।

सिंहदेव ने कहा, बिलासपुर को एम्स मिलने से तीन संभाग के लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि इस पर फैसला केंद्र सरकार को लेना है। अभी केंद्र की तरफ से इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। राज्य सरकार की भूमिका बस इतनी होगी कि अगर छत्तीसगढ़ में एम्स खुलने का प्रस्ताव आया तो वह इसके लिए बिलासपुर का नाम प्रस्तावित करेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930