बलौदाबाजार. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किए गए बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का भत्ता 6 हजार 500 रुपये से बढाकर 10 हजार रुपये एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं मानदेय का 3 हजार 550 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये किये जाने पर जिला मुख्यालय में दशहरा मैदान के पास धरने पर बैठी आंगनबाड़ी में कार्यरत महिलाओ ने जश्न मनाया। भूपेश बघेल जिंदाबाद के लगाए नारे रंग गुलाल खेलकर खुशियां मनायी गयी। छ.ग. कल्याण संघ के अध्यक्ष सतरूपा ध्रुव ने कहा कि भरोसे के बजट से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का भरोसा जीत लिया है। समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की ओर से उन्होंने माननीय भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त की है।
बजट विशेष : मानदेय बढ़ने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हुए गदगद
Next Article बजट विशेष : बलौदाबाजार जिले को मिली बड़ी सौगात
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














