होली पर अपने श्रोताओं को खास संगीतमयी रंगारंग प्रस्तुति देते हुए यूट्यूब चैनल 360 इंडिया ने गानों की श्रंखला रिलीज की है, जिनमें सुमधुर संगीत की प्रस्तुति दी गई है। साथ ही गायकों ने अपने मधुर वाणी से इस दर्शकों को होली के रंग में रंगने के लिए खास तैयारी की है। आपको बता दें कि 360इंडिया द्वारा प्रस्तुत होली गीतों की श्रंखला में मया रंग, तोला देख देख के शामिल है। वहीं इस चैनल द्वारा प्रस्तुत पुराने होली गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे रहे है, जिनमें आज होरी खेलहूं, मोला मया होगे वो, आगे होरी तिहार शामिल है। इन गानों के गायकों में सर्वश्री दुकालु यादव, सुनील सोनी, मोनालिषा सिंह, कांतिकार्तिक यादव शामिल है। आपको बता दें कि 360 इंडिया एक यूट्यूब चैनल है जिसमें आपको गीत-संगीत, धार्मिक, पर्यटन वीडियो, जस गीत एवं अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियां वीडियो के माध्यम से मिलती रहती है।
होली पर 360 इंडिया की रंगारंग संगीतमयी प्रस्तुति, इन गानों को सुनें जरूर…
Related Posts
Add A Comment



















