बीजापुर। वर्तमान समय में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए राज्य में छात्रों के शिक्षा में कमी न आये इसके लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं, जिसको पूर्ण करने अधिकारियों से लेकर शिक्षक तक वैश्विक महामारी के समय में भी अपने कर्तव्यों का निवर्हन कर रहे है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में चल रहे प?ई तुंहर दुवार योजना के अन्तर्गत शिक्षकों द्वारा ऑनलाईन शिक्षा के साथ-साथ जिन बच्चों के पास मोबाईल नहीं है, उनकी शिक्षा को ध्यान में रखते हुए गांवों में गली मोहल्ले मे कक्षा लगाकर पढ़ाई कराया जा रहा हैं। शिक्षकों द्वारा शिक्षा सचिव के निर्देश के पालन में घर-घर जाकर छात्रों को पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया जा रहा है। जिससे छात्रों को पढ़ाई करने में कोई समस्या न हों, इसको ध्यान में रखते हुए समय पर पुस्तक उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के विकासखण्ड बीजापुर के अन्तर्गत ग्राम तुमनार, कोतापाल, जैतालूर, ईटपाल में शिक्षकों द्वारा गली-मोहल्ले कक्षाएं संचालित किया जा रहा है। इसमें छात्र-छात्राएं दो घंटा अध्ययन कर रहे हैं। बच्चों के सुविधानुसार पंचायत भवन, पेड के नीचे एवं अन्य जगहों पर सोशल डिस्टेंस का पूर्णत: पालन करते हुए मास्क का उपयोग कर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। कक्षाओं का संचालन कक्षावार सुविधानुसार बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राऐं अब अपने घर के आसपास विद्यालय जैसी सुविधा पाकर बेहद खुश और उत्साहित है। अब छात्रों के साथ पालकों में भी खुशी हैं। इस महामारी काल में शासन के आदेशों का पालन में शिक्षा व्यवस्था को अपने हाथों में लेकर शिक्षक संवर्ग पूरी ईमानदारी से अध्यापन कार्य करा रहें है। अभी विद्यालय नहीं खुली है, लेकिन अब विद्यालय जैसे माहौल देखने को मिल रहा है। बीजापुर जिले में गली-मोहल्ले क्लास के माध्यम से अब हर छात्र-छात्रों तक स्कूल पहुचाने की कवायद शुरू हो गई है। संकुल समन्वयक द्वारा गली मोहल्ले में संचालित कक्षाओ का निरीक्षण किया जा रहा है। जिले के कई ग्रामों में लॉडस्पीकर के माध्यम से भी प?ाई करायी जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031