मशहूर अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक की मौत को लेकर सवाल उठने लगे हैं. अभिनेता सतीश कौशिक का बुधवार की रात निधन हो गया था. बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरान पडऩे की वजह से हुई है. लेकिन उठ रहे सवालों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि शुरूआती जांच में ऐसा कोई भी संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आए हैं. बता दें कि अभिनेता सतीश कौशिक की दिल्ली के बिजवासन स्थित फॉर्म हाउस में होली खेलने के बाद रात में करीब 11 बजे तबियत खराब हो गई थी. आनन फानन में उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. लेकिन अस्पताल ले जाने तक इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई. अस्पताल का मेमो पढ़ कर पहुंची दिल्ली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दिल्ली के हरिनगर स्थित दीन दयाल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. रिपोर्ट का इंतजार है. इस रिपोर्ट में ही साफ हो पाएगा कि उनकी मौत कैसे हुई है. इस रिपोर्ट में मौत का समया, मौत से पहले उन्होंने क्या खाया या उस समय क्या स्थिति थी, सबकुछ क्लीयर हो जाएगा. पुलिस के मुताबिक तबियत बिगडऩे के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि घटना के वक्त फार्म हाउस में कौन कौन लोग मौजूद थे. अभिनेता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में बुधवार की रात निधन हो गया. वह अपने जीवन के अंतिम पलों में दिल्ली में थे. बताया जा रहा है कि यहां एक रोड ट्रिप के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई. आज उनका पार्थिव शरीर मुंबई ले जाया जाएगा. उनके प्रसंशकों को उनके देहांत की जानकारी अभिनेता अनुपम खेर के ट्वीट से हुई. इसके बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930