छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले का कहना है कि वर्ष 2023 के अंतिम बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिनो, कोटवारों, ग्राम पटेलों, मध्यान भोजन रसोईया, स्कूल सफाई कर्मचारियों, होमगार्ड जवानों, गौठनो के संचालन समिति के अध्यक्ष के मानदेय में वृद्धि की गई है। यह पहल लाखों कर्मचारियों के लिए हितकर है। इसके लिए हम आपको बधाई देते हैं। लेकिन हमारे मनरेगा अंतर्गत कई वर्षो से कार्यरत रोजगार सहायकों के लिए आपने 9450 / – मानदेय में वृद्धि करने का घोषणा मई 2022 में सरकार ने किया था। जिसे कई जिलों में बड़े-बड़े होर्डिन, पोस्टर और मीडिया में प्रचारित किया गया था, परंतु अंतिम बजट में इस पर कोई प्रावधान नहीं किया गया है। यह अत्यंत खेद जनक है। संवेदनशील मुख्यमंत्री अनुरोध करते है कि तत्काल मनरेगा अंतर्गत कार्यरत रोजगार सहायकों के मानदेय घोषणा अनुसार 9450/- करने का कष्ट करेंगे। आपके इस प्रयास के लिए छ.ग. संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ हमेशा आपका आभारी रहेगा। वादाखिलापी करने से भविष्य में एक बड़ा आंदोलन करने पर हम मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930