जया किशोरी ने अपने एक वीडियो में प्यार को लेकर कुछ बातें कहीं है. उन्होंने कहा कि प्यार में कोई कारण नहीं होना चाहिए कि मुझे आपसे प्रेम क्यों है, क्योंकि प्यार में अगर स्वार्थ होगा तो, वह प्रेम तब तक ही रहेगा जब तक अपना काम नहीं होता, वो काम कुछ भी हो सकता है. इस तरह के प्यार में जिस दिन काम निकल जाएगा, उस दिन प्यार भी खत्म हो जाएगा. कथावाचक जया किशोरी बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शादी की अफवाह के बाद से काफी चर्चा में है. हालांकि इस बात से दोनों ने इनकार कर दिया है. जया किशोरी एक कथावाचक के साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं और वह एक सादगी भरा जीवन जीती हैं. इन दिनों जया किशोरी की छोटी-छोटी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं.
जया किशोरी ने समझाया-क्या होता है प्यार, क्यों हो जाती है किसी को किसी से मोहब्बत
Previous Articleलोक निर्माण विभाग के बजट के मुख्य आकर्षण
Next Article एच3 एन2 वायरस से देश में दो मरीजों की मौत
Related Posts
Add A Comment



















