छत्तीसगढ़ राज्य के भानुप्रतापुर के मरकाटोला के पास हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह भीषण हादसा ट्रक, कार और बाइक के बीच भिड़ंत होने से हुआ है। घायल का इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापुर के मरकाटोला के पास ट्रक, कार और बाइक में भिडं़त हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी और तीन लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया था। यहां इलाज के दौरान दो और लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल का इलाज डौंडी अस्पताल में जारी है।
Previous Articleएच3 एन2 वायरस से देश में दो मरीजों की मौत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














