मापदंडों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर वसूला गया 1.26 लाख शमन शुल्क

गौरेला पेंड्रा मरवाही.कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया के निर्देशानुसार आज जिले के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों के तहत स्कूल वैन, ऑटो, पिकअप एवं कमर्शियल वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात नियमों के अनुरूप संचालन नहीं पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 26 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।
जिला परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा ने बताया कि आज पेंड्रारोड क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल के सामने, सेमरा तिराहा, मढ़ना ओवरब्रिज तथा लालपुर चौक पर चेकिंग लगाकर मोटर व्हीकल एक्ट का पालन किए बिना संचालित वाहनों एवं वाहन चालकों के ऊपर कार्यवाही करते हुए 1 लाख 26 हजार का शमन शुल्क वसूल किया गया। चेकिंग के दौरान बिना परमिट , फिटनेस , प्रदूषण प्रमाण पत्र , बिना बीमा के चल रहे ऑटो , वेन , पिकअप वाहनों पर कार्यवाही की गई। इनमें 23 ऑटो पर कार्यवाही से 94 हजार, 5 छोटी गुड्स वाहनो से 11 हजार 500 रुपए और 4 स्कूल वैन से 20 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि लम्बे समय से परिवहन विभाग द्वारा चेतावनी देने के बावजूद भी बिना फिटनेस, बिना परमिट के वाहन का संचालन किया जा रहा था जिस सम्बंध में मोटर वीइकल ऐक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी एवं इनके अलावा भी वाहन चालकों को एकत्र कर समझाइश भी दिया गया कि बैठक क्षमता से अधिक सवारी न ढोये, वाहन का बीमा फिटनेस , परमिट , प्रदूषण प्रमाण पत्र अद्यतन रखे। आज की कार्यवाही में ज़िला परिवहन अधिकारी सहित, हीरालाल ध्रुव, नगर सैनिक दुर्गेश कुमार, नगर सैनिक रामकुमार ठाकुर शामिल रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30