छत्तीसगढ़ राज्य के नवगठित जिले सक्ती जिले के डोंगिया इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया हैं। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए दोनों बाइक सवार खरसिया से कोरबा जाने के लिए रवाना हुए थे। वे अभी सक्ती के डोंगिया के पास ही पहुंचे थे की विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रेलर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जाँच की जा रही हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com