पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ में होली मिलन कार्यक्रम

रंगोत्सव होली को लेकर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की होली मिलन कार्यक्रम उल्लासमय वातावरण में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यालय में रविवार 19 मार्च को रंग गुलाल उड़ाकर- होली गीत गाकर सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम में बालोद जिले के अध्यक्ष डी आर गजेंद्र के फाग गीत “छोटे से श्याम कन्हैया” से प्रारंभ होकर रायपुर जिले के अध्यक्ष आर जी बोहरे के आभार प्रदर्शन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामन्त्री वीरेन्द्र नामदेव ने इस होली के माहौल पर छत्तीसगढ़ी गीत होली में नइ देस भूपेश कका – अब नवरात में दे दे महंगाई भत्ता सुना कर सरकार के समक्ष पेंशनरों की मांग रखकर उपस्थित पेंशनरों को खुश कर दिया। राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य अनिल गोल्हानी, तथा प्रदेश अध्यक्ष जे पी मिश्रा व प्रदेश उपाध्यक्ष बी एल यादव ने संगठन के विस्तार को लेकर अपने उदगार व्यक्त किये। पेंशनर्स के इस होली मिलन कार्यक्रम में अनिल पाठक, नरसिंग राम, हरेंद्र चंद्राकर, एम आर वर्मा, व्ही टी सत्यम, ए के पाल, आर के नारद, तथा नागेंद्र सिंह ने होली मिलन कार्यक्रम में अपने अपने तरीके से मनोरंजक कार्यक्रम देकर होलीत्सव में भागीदारी की। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर गले लगकर होली की शुभकामनाएँ दी। इस होली मिलन कार्यक्रम के उल्लासमय वातावरण में पेंशनरों ने सरकार मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) को विलोपित करने विधान सभा में आशासकीय संकल्प पारित कर दोनों राज्यों के पेंशनर्स के साथ न्याय करने की मांग की।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031