आज सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में जवानों ने महिला नक्सली को मार गिराया। इस दौरान जवानों ने एक राइफल समेत अन्य बरामद किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्त्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और टोडका के बीच के जंगलों में आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। बीजापुर में जवानों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और टोडका के बीच जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गयी है। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में 12 बोर की राइफल बरामद की गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरचोली और तोड़का गांव के मध्य सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है. उन्होंने बताया कि गंगालूर क्षेत्र में नक्सली कमांडर वेल्ला, गंगालूर एरिया कमेटी के सदस्य दिनेश तथा अन्य की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों को गश्त पर रवाना किया गया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षा बल के जवान मंगलवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे कोरचोली और तोड़का गांव के मध्य थे, तब नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. पुलिस अधिकारियों ने बताया ने बताया कि कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गये. बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव, 12 बोर का एक राइफल और अन्य सामान बरामद किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षा बल का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ है. क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान तलाशी अभियान में जुटे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031