आज राजभवन मनिपुर में सुश्री अनुसुईया उइके राज्यपाल से वनवासी कल्याण आश्रम के नार्थ ईस्ट क्षेत्रीय संगठन प्रमुख श्री शंकर राव भट्ट एवं डॉ. लमालू थाईमेई के साथ अन्य चार सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम प्रमुख ने राज्यपाल को जनजाति समाज के समाज सुधारक रानी गाईदिन्ल्यू जी का चित्र भेंट किया। राज्यपाल द्वारा भी शाल से उनका सम्मान किया। प्रतिनिधि मंडल ने वनवासी कल्याण आश्रम की गतिविधियों से अवगत कराते हुए स्थानीय जनजाति की प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराते हुए उनका संवैधानिक प्रमुख के नाते समाधान कराने का अनुरोध किया। राज्यपाल गंभीरता से उनकी बातें एवं समस्याओं को सुनकर यथोचित सहयोग करने एवं समस्याओं का निराकरण हेतु आश्वस्त किया। वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को अपने मुख्यालय कार्यालय आने का आमंत्रण भी दिया जिस राज्यपाल द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031