नई दिल्ली। आज से तीन साल पहले कोरोना की भयानक दहशत थी। कोई व्यक्ति खांसता हुआ दिख जाता था तो उससे दुरी बना ली जाती थी। कोरोना का कोई ईलाज नहीं था। किसी को इसके सही लक्षण तक नहीं मालूम थे। कोरोना ने करोड़ों परिवारों को बर्बाद कर दिया। दुनियाभर में लाखों लोगों की जान चली गई। आज तीन साल बाद हम इस कगार पर खड़े हैं कि इसके लक्षण भी मालूम हैं और इसकी वैक्सीन भी तमाम लोगों को लग चुकी है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसके मामले अचानक से बढऩे लगे हैं, जिसके बाद केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय फिर से सतर्क हो गया है। सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पीएम मोदी भी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी बीच, कोरोना को लेकर आज हाई लेवल बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में पीएम मोदी ताजा हालातों की समीक्षा करेंगे और कोविड से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31