राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में राहुल गांधी ने अपने पक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में कहा है कि मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा ईश्वर है। आपको बता दें कि राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। इस मामले में कांग्रेस लगातार राहुल गांधी का समर्थन कर रही है। इस बीच राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में लिखा है कि “मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा ईश्वर है, अहिंसा इसे प्राप्त करने का साधन है-महात्मा गांधी।” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने खिलाफ मोदी सरनेम टिप्पणी में दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाए जाने के बाद ये ट्वीट किया। बता दें राहुल गांधी के समर्थन में सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि ‘आज न्यायपालिका पर दबाव है राहुल गांधी की जो टिप्पणी है, ऐसी राजनीतिक टिप्पणी चलती रहती हैं। ऐसी टिप्पणियां अटल जी ने, आडवाणी जी ने पता नहीं कितनी की होंगी। लेकिन पहले इस तरह से मामला दर्ज़ नहीं होता था। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में सही फैसला होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930