किसी भी परिवार में कभी-न- कभी बच्चो की उनके माता-पिता से किसी बात से बहस तो हुई ही होगी। पहले जहाँ झगड़े या बहस को लोग एक- साथ बैठकर सुलझा लिया करते थे या अपनी दिल की बात सामने से आकर बोल दिया करते थे। वहीं आज के डिजिटल समय में परिवार में सदस्यों के बीच इतनी दूरियां आ गयीं हैं की झगडे को शांत किये बिना ही रहते हैं और मन की बात सामने से नहीं कहते। आज के समय में इसके लिए एक मात्र सहारा मोबाइल फोन और सोशल मीडिया बन चुकी है। ऐसा ही हुआ हाल ही में एक शख्स और उसके पिता के साथ। जहाँ उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गयी और जिसके बाद पिता ने अपने व्हाट्सअप स्टेटस पर बागबान फिल्म को लेकर एक लाइन लिखी, जिसको पढ़कर आपको वाकई में हंसी आ जाएंगी और साथ में उस बात की गहराई भी समझ आएगी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये उज्जवल अथराव नाम के ट्विटर यूजर ने बताया की मेरे पिता के साथ बहस हो गयी थी, जिसके बाद उन्होंने व्हाट्सप पर स्टेटस लगाते हुए क्या लिखा? अपने पोस्ट में शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म बागबान के बारे में बताया है। जिन लोगों ने यह फिल्म देखी है, वह समझ गए होंगे लेकिन यदि किसी ने नहीं देखी तो हम बता दें, की इस फिल्म में माँ-बाप के साथ उनके ही बच्चों का गलत व्यवहार दिखाया गया है जिसके बाद उन्हें एक ऐसे लड़के ने सहारा और प्यार सम्मान दिया जिसको गोद लिया था। इसी से जुड़ा एक स्टेटस एक पिता ने तब लगाया जब उनकी उनके बेटे से बहस हो गयी थी। पिता ने अपने व्हाट्सअप स्टेटस पर लिखा- “धीरे-धीरे अब समझ आ रहा है की बागबान फिल्म में अमितजी ने 4 बेटों के होते हुए एक बच्चा क्यों गोद लिया था” ….. इस पोस्ट को उनके बेटे ने खुद शेयर करके बताया। जब से यह पोस्ट हुआ है तब से अब तक 15 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसको पसंद किया है। यही नहीं साथ ही काफी लोगों ने अपनी अलग – अलग प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। जिसमें काफी यूजर्स इस पोस्ट को देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रहें हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930