बलौदाबाजार । भाटापारा नगर में लगातार नकली चावल की शिकायत मिल रही है। जिसके चलते औषधि प्रशासन ने  भाटापारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम टेहका स्थित फर्म सर्वाेदय इंडस्ट्री में फोर्टिफाइड चावल की गुणवत्ता के संदेह पर 4.5 क्विंटल चावल सीज किया। इसके बाद इसे जांच के लिए रायपुर लैब भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर जांच की कार्रवाई की। जांच के दौरान फैक्ट्री में 12 बोरी लगभग 420 किलोग्राम फोर्टीफाइड राइस करनैल एफआरके व कुछ मात्रा में प्रिमिक्स (विटामिंस) भी मिले। रखरखाव अच्छा न होने से गुणवत्ता में संदेह होने पर एफआरके खाद्य नमूना ज़ब्त कर लैब जांच के लिए भेजा गया। उक्त एफआरके के 12 बोरी को आगामी आदेश तक सीज किया गया। 

जांच के दौरान टीम मे नायब तहसीलदार कावेरी मुखर्जी, रश्मि उपाध्याय पटवारी, पुष्पा कुर्रे शामिल थे। जांच के बाद उपरोक्त खाद्य पदार्थ एफआरके सैम्पल के लैब रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी कार्रवाई की गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031