राजधानी दिल्ली में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती (क्वाइल) ने 6 लोगों की जान ले ली है। पुलिस के मुताबिक, शास्त्री पार्क एरिया के एक घर में कुछ लोग किराए से रहते थे। एक कमरे में 9 लोग सोए थे। मच्छरों से बचने के लिए इन्होंने अगरबत्ती लगाई थी। माना जा रहा है कि इसी के धुएं से दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और डेढ़ साल का मासूम भी शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक की पड़ताल के मुताबिक, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती बिस्तर के पास लगाई गई थी। कमरे के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दिए गए थे। अगरबत्ती के कारण गद्दे ने भी आग पकड़ ली। इस कारण कमरे में कार्बन डाइऑक्साइड इक_ा हो गई और लोगों का दम घुटने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 15 साल की लड़की के साथ ही एक अन्य शख्स का इलाज चल रहा है। जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में कुछ लोग अचेत मिले हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से 6 को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31