बिहार के सासाराम और नालंदा में बवाल के बीच गृहमंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द कर दिया गया है. सासाराम में धारा-144 लागू होने और इंटरनेट बैन होने के कारण बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस बात की पुष्टि की. सम्राट चौधरी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह केवल नवादा की जनसभा को संबोधित करेंगे. सासाराम का दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया है. बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम को राजधानी पटना पहुंचने वाले हैं. उनका पटना और नवादा में होना वाला कार्यक्रम नहीं स्थगित किया गया है. केवल सासाराम में होने वाला कार्यक्रम स्थगित किया गया है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संजय मयूख ने गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रामनवमी जुलूस के दौरान सासाराम में हिंसक झड़पें हुई हैं. वहां पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. धारा 144 भी लागू है. इसी को देखते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है.
Previous Articleजो कोई नहीं कर पाया वो मोदी सरकार ने कर दिखाया
Related Posts
Add A Comment


















