What's Hot

रायपुर। बेमेतरा जिला के बिजली विभाग के विभिन्न समस्याओं को लेकर बेमेतरा जिला के जनता त्रस्त एवं परेशान है। ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद अब भारी भरकम बिजली बिल आने का मामला सामने आ रहा है। जिला पंचायत सभापति एवं प्रदेश संयोजक राहुल योगजराज टिकरिहा ने बेमेतरा जिला के ग्राम कुसमी, सुरहोली, बहेरा के ग्रामीणों के साथ आज कुसमी बाजार चौक में सैक?ो ग्रामीणों से मुलाकात कर भारी बिजली बिल की समस्या को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया है। जिला पंचायत सभापति टिकरिहा ने बताया कि भारी भरकम बिजली बिल आने की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान है। जिसकी शिकायत मुझे लगातार मिलती रही है। ग्रामीणों की बीच जाकर आज मैंने सभी की समस्या को सुना और जीई सिन्हा सर को ग्रामीणों के बिजली बिल को वापस कराया। स्पॉट बिलिंग के तहत एवरेज बिल ग्रामीणों को थमा दिया गया था। लॉकडाउन के चलते लोगो की आर्थिक स्थिति ऐसे ही खराब चल रही है ऊपर से भारी भरकम बिजली बिल से जिले के ग्रामीण परेशान है। ग्राम कुसमी के ग्रामीणों में संतोष साहू प्रभारी सरपंच कुसमी, यशवंत साहू, नंदकिशोर साहू, लीलाधर साहू, संतोष साव पूर्व सरपंच, गोपाल साहू, कमलेश साहू, चुरामनी साहू, थानुराम साहू, तुलसी साहू, अशोक साहू, विष्णु देवांगन, दिनेश साहू, मंजू देवी साहू, तारामती साहू, सकुन साहू, सविता गायकवाड़, किरण देवांगन, मुंगेशिया साहू, बिना बाई साहू, हीरा बाई साहू, ज्योति साहू, गीता साहू, सीपी साहू, मोतीराम साहू, बोधन साहू, महेंद्र साव, राधेश्याम देवांगन, धर्मेंद्र साव, शम्भू साहू, उमेन्द्र जांगड़े, बंशी साहू, डॉ बी डी वैष्णव, छूट्टन सोनी, बल्लू देवांगन, भोला साहू, रूपेंद्र साहू, दिलीप महाराज, कृपाराम साहू, हुसैन बेग, अनिल पाटकर, राजेन्द्र देवांगन,बसंजू देशमुख, व सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

जेई को किए बिजली बिल वापस
सभापति राहुल टिकरिहा ने सभी ग्रामीणों के बिजली बिल को जेई सिन्हा सर को वापस कराया और मापदंड के अनुरुप बिजली बिल देने साथ ही सही समय में विभाग द्वारा रीडिंग करने का आग्रह किया।
भारी भरकम बिजली बिल के विरोध में पहले भी हुआ था विरोध
भारी बिजली के विरोध में रांका सब स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले लगभग 35 गॉव के किसानों व ग्रामीणों के साथ मिलकर राहुल टिकरिहा ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद कुछ ग्रामीणों व नागरिको के बिजली बिल कम हो गए। किन्तु कोरोना व लॉकडाउन हो जाने के कारण अभी भी बहुत से ग्रामीणों के बिल में सुधार होना बाकी है। जिसे विभाग जल्द सुधार करने की बात कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31