रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के दुर्ग जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद परदेवेन्द्र चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। देवेन्द्र चंद्राकर की नियुक्ति महासभा के दुर्ग जिलाध्यक्ष नंदकुमार चंद्राकर एवं जिला महासचिव केशव हरमुख (बंटी) की अनुशंसा एवं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा की सहमति से की गई है। देवेन्द्र चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के दुर्ग जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर देवेन्द्र चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
देवेन्द्र चंद्राकर बने अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के दुर्ग जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासभा ने दी बधाईयां
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














