मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत दुर्ग जिले के भिलाई नगर विधानसभा के  छावनी चौक पहुंचे। यहां श्रीमती लक्ष्मी पटेल एवं परिवार के आतिथ्य में मुख्यमंत्री उनके घर भोजन के लिए पहुंचे, जहां पटेल परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और स्थानीय विधायक श्री देवेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने पटेल परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद चखा, मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा आलू की सब्जी, कांदा भाजी, पलक मटर की सब्जी, कोंचाई कुम्हड़ा और जिमिकांदा की सब्जी, सलाद और आम की चटनी और खीर परोसा। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए पटेल परिवार को उपहार भेंट कर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन बहुत  उत्साहित नजर आए।
मुख्यमंत्री श्री बघेल को परिवार के मुखिया मोतीलाल पटेल ने बताया कि उनका तीन भाइयों का संयुक्त परिवार है। स्क्रीन प्रिंटिंग का पारिवारिक व्यवसाय है, उनके परिवार का राशन कार्ड तथा सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है, उन्होंने आवास योजना का भी लाभ लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031