छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज का प्रांतीय निर्वाचन दिनांक 16.04.2023 रविवार सुबह 11 से 3 बजे तक कंकालिन मंदिर प्रांगन, कनेरी, तहसील गुरुर जिला बालोद में संपन्न होगा| इस चुनाव में लखन लाल सिन्हा, सेवानिवृत वन रेंजर तर्री राजिम प्रांतीय अध्यक्ष हेतु प्रबल दावेदार है|

श्री लखन लाल सिन्हा ने बताया कि उन्हें प्रशासन का लम्बा अनुभव है और अपने सेवानिवृत के पश्चात् शेष समय समाज के समग्र विकास हेतु समर्पित करना चाहता है| उन्होंने अपने संकल्प पत्र में समाज के लिए 2 एकड़ जमीन स्वयं के अंशदान से क्रय करने, व समाज को देने, सामाजिक युवाओं के लिए कैरियर गाईडेंस कार्यशाला का आयोजन, सामाजिक पोर्टल तैयार करने, सामाजिक नियमावली में संशोधन, युवा मंच गठन, महिलाओं की भागीदारी सम्मिलित किया है| उन्होंने समाज के सम्मानीय मतदाताओं से अपील किया है कि उगता सूरज छाप पर मुहर लगा कर अधिक से अधिक मत से विजयी बनावें|

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031