रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के द्वारा प्रदेश स्तरीय पावर इंजीनियर्स कान्क्लेव का आयोजन 15 अप्रैल को किया गया है। संघ के प्रांतीय महासचिव इंजी मनोज वर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री, छग शासन, अध्यक्षता हेमंत वर्मा छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि अंकित आनंद ऊर्जा सचिव छग शासन एवं छत्तीसगढ़ पावर स्टेट कंपनी, एवं श्रीमती उज्वला बघेल प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, मनोज खरे प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, संजीव कटियार प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के विशेष अतिथि के रुप में मंचासीन रहेंगे। ललित महल सेरीखेड़ी रायपुर में 3 बजे आयोजित कार्यक्रम के विवरण इस प्रकार है-समय दोपहर 3 बजे पंजीयन, 4 बजे संघ के अध्यक्ष का उद्बोधन, 4.30 बजे तकनीकी विषयों पर बौद्धिक चर्चा, 6 बजे अतिथियों का आगमन, 6.15 बजे माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन, 6.30 बजे अतिथियों का स्वागत, 6.45 मिनट में संघ के महासचिव का प्रतिवेदन, 7 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, 7.30 बजे स्मारिका का विमोचन एवं अभियंता संघ कार्यालय का वचुर्अल उद्घाटन, 8 बजे अध्यक्षीय उद्बोधन, 8.15 मिनट में आभार प्रदर्शन, 8.30 बजे समापन समारोह एवं स्वरूचि भोज आयोजित है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31