रायपुर। शहर में सरिया खरीदी के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ये घटना धरसींवा थाना का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय जैन ने मध्य प्रदेश स्थित अपनी कंपनी पूजारी सेल्स के लिए पिड़ित पवन तिवारी की कंपनी से 25 टन 310 किलो टीएमटी सरिया जिसकी कीमत 18,57,168 रू का खरीदी की थी। आरोपी ने पीडि़त की कंपनी को दमोह कार्पोरेशन बैंक का चेक 15 लाख रू का दिया था जो बैंक से चेक अनादरित हो गया। आरोपी ने इसके बाद भी पीडि़त की कंपनी का भुगतान नहीं किया। पुलिस ने भादवि की धारा 420, 409 के तहत मामला दर्ज किया कर जांच जारी है।
Next Article एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप
Related Posts
Add A Comment


















