अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने कहा है कि मेहसाना, गुजरात में आयोजित 45वां राष्ट्रीय अधिवेशन अवैध एवं फर्जी है। श्री कटियार ने बताया कि इस अधिवेशन में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल श्री बैस को इसकी असलियत बताते हुए एक पत्र लिखा है। महाराष्ट्र राज्यपाल रमेश बैस को लिखे पत्र में श्री कटियार ने कहा है कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा जिसका पंजीकरण संख्या 220/84-85 के द्वारा मेहसाना, गुजरात में 15 एवं 16 अप्रैल को कोई भी राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित नहीं किया गया है। यदि इस महासभा के नाम से कोई भी सम्मेलन आयोजित करता है तो वह अवैध एवं फर्जी है तथा आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दाखिल करने योग्य है। पूर्व में भी पंजीकरण सोसायटी वाराणसी द्वारा इनके विरूद्ध कार्यवाही संबंधी पत्र जारी किया गया है। श्री कटियार ने राज्यपाल को लिखे पत्र में आग्रह किया गया है कि तथ्यों को छिपाकर एवं गुमराह कर आपको आमंत्रित किया जाना स्पष्ट रुप से आपके साथ धोखा है। कृपया उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने कहा कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम पर कूर्मियों को गुमराह किया जा रहा है, महासभा के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31