राजिम / कोसरिया मरार समाज राजिम राज का वार्षिक सम्मेलन ग्राम लोहझर में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम समाजिक बंधूजनों ने आराध्य देवी मां शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस वार्षिक सम्मेलन में राजिम राज राज के छुरा विकास खंड छुरा के ग्राम पंचायत लोहझर मे समारोह संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू शामिल हुई। इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में जोड़कर समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी समाज के कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारियों की होती है और इस कार्य के लिए वह दिन-रात प्रतिदिन कार्य करते हैं। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि समाज के विकास में शिक्षा का विशेष स्थान है क्योंकि शिक्षित समाज ही संबल समाज का निर्माण करता है। रूढ़िवादी प्रवृत्ति को दूर करते हुए समाज के नवनिर्माण में युवाओं का योगदान सर्वाधिक होता है क्योंकि हमारे आने वाली पीढ़ी युवाओं की कर्तव्यपरायणता पर निर्भर है। समाज के उत्थान में वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर युवा साथी जब कार्य करते हैं तो समाजिक वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं का हौसला बड़े से बड़े कार्य को पल भर में कर लेते हैं। इस अवसर पर समाजिक पदाधिकारियों के साथ ,जनपद पंचायत सदस्य सुखबती तांडे,सरपंच मंजू ध्रुव, अध्यक्ष राजिम राज तेजराम पटेल, हरीश चंद्र पटेल, चंद्रिका पटेल, निलेश्वरी पटेल,उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31