सीहोर वाले शिवभक्त पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा-प्रवचन का भव्य आयोजन स्टील सिटी भिलाई किया जा रहा है। यह इसी महीने के 25 अप्रैल से 1 मई तक होगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने इस महा कथा भागवत के मद्देनजर सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े प्रबंधन पर काम करना शुरू कर दिया हैं। संभावना जताई जा रही हैं की इस आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु जुटेंगे। खबर यह भी है कि पुलिस और प्रशासन ने इस पूरे प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनानी शुरू कर दी हैं। यातायात व्यवस्था, पार्किंग और आयोजन स्थल के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने आयोजन समिति के साथ क अहम् बैठक आहूत की गई थी।
Related Posts
Add A Comment



















