रायपुर. राज्य शासन द्वारा परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण के बाद व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग जिलों में पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया है। परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों में शुभम तिवारी को जिला सरगुजा, सुमित गुप्ता-रायपुर, ठाकुर गौरव सिंह- बिलासपुर, कुलदीप बंजारे- कांकेर, विशाल गर्ग-बस्तर(जगदलपुर), दीपक कुमार भगत- बालोद, बृजकिशोर यादव-बेमेतरा, अमन लखीसरानी-रायगढ़, आकांक्षा पांडेय- दुर्ग, प्रतिभा लहरे- खैरागढ़ छुईखदान गंडई, रविकांत सहारे- कोरिया, सुसन्ता लकड़ा-बलौदाबाजार भाटापारा, मोनिका श्याम- महासमुंद, अमृता पैकरा- कबीरधाम, नवीन कुमार एक्का- राजनांदगांव, जितेन्द्र कुम्भकार- मुंगेली, प्रवीण भारती- गरियाबंद, अविनाश कंवर- कोरबा, संगम राम- जांजगीर-चांपा, शरद कुमार जायसवाल- मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, भानू प्रताप चंद्राकर- जशपुर, स्निग्धा सलामें- सूरजपुर, विंकेश्वरी पिन्दे- धमतरी तथा चन्द्रहास कटेन्द्र को जिला सक्ती में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पदस्थापना दी गयी है।
परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु पदस्थापना आदेश जारी
Previous Articleतेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















