दिल्ली के कोतवाली थाना इलाके में बीते शनिवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई थी, जब लाल किला के पास विजय घाट स्थित मंकी ब्रिज पर एक युवक का शव खून से लथपथ पा मिला. इसकी सूचना पर तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई. मृतक की पहचान, शंभु के रूप में हुई. पूछताछ के पता चला कि मृतक शंभु के साथ एक नाबालिग भी रहता था, जो उसकी हत्या के बाद से ही लापता है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शंभु मजदूर का काम करता था और फुटपाथ पर रहता था. उसके साथ ही एक नाबालिग भी रहता था, जो शंभु की हत्या के बाद से ही फरार था. इस पर पुलिस टीम ने उसकी तलाश कर उसे उस वक्त दबिचा लिया, जब वो दिल्ली से बिहार भागने की फिराक में था. पूछताछ में आरोपी ने शंभु की हत्या करने की बात स्वीकारते हुए बताया कि वह अक्सर उसे डरा-धमका कर कुकर्म किया करता था. उसने कई बार उसका विरोध किया था, लेकिन शंभु जबरन उसके साथ संबंध बनाता था. आरोपी ने बताया कि शुक्रवार की रात वो उसके साथ ही था, जब गुस्से में उसने शंभु के सिर पर ईंटों से कई बार हमला कर उसकी हत्या कर दी. वह पुलिस से बचने के लिए भागकर बिहार जाना चाह रहा था, लेकिन कमायाब नहीं हो पाया और पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर जेजे बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर दिया, जहां से उसे नाबालिग सुधार केंद्र भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31