यूं तो रायगढ़ रेलवे स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन यहां सुविधा और सुरक्षा का अब भी अभाव है। शाम ढलने के बाद स्टेशन के प्रतिक्षालय में असामाजित तत्वों का जमावड़ा लगता है। रात में अक्सर यहां केयर टेकर नहीं होते हैं और इसका फायदा असामाजिक प्रवृत्ति से जुड़े लोग उठाते हैं। पिछले लंबे समय से इस तरह की स्थिति देखी जाती है, लेकिन रेलवे के स्थानीय अधिकारी इसे लेकर कोई गंभीर नहीं हैं और शिकायत नहीं मिलने की बात कहकर अपने कर्तव्यों से इत्तीश्री कर लेते हैं।

प्लेटफार्म नंबर वन में यात्री प्रतिक्षालय हैं। यहां प्रतिक्षालय में दिन में सुरक्षा और देखरेख के लिए केयरटेकर होते हैं, पर शाम ढलने के बाद कोई नहीं होता। ऐसे में इसका फायदा कुछ आटो चालक से लेकर असामाजिक प्रवृत्ति से जुड़े लोग उठाते हैं। वे मौका पाकर प्रतिक्षालय में पहुंचते हैं और चोरी छिपे पीकर यहां खाली बोतल और अन्य सामान को फेंक देते हैं। सुबह जब केयर टेकर अपने काम पर पहुंचते हैं, तो उन्हें इसकी जानकारी होती है। ऐसे में अब वे किसी से इसकी शिकायत भी नहीं कर पाते । हर दिन यहां शराब की खाली शीशी देखी जाती है। यही नहीं रात में सुरक्षा का भी अभाव देखा जाता है और इसी वजह से पूर्व में रात के समय प्रतिक्षालय से मोबाईल चोरी जैसी घटनाएं भी सूनने को मिल चुकी है। ऐसा नहीं की इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को नहीं है, लेकिन इसके बाद भी इस ओर गंभीरता से कदम नहीं उठाया जाता है।

तीसरी आंख का नहीं पहरा – सूत्रों ने बताया कि प्रतिक्षालय में सीसीटीव्ही तक नहीं लगाया गया है। इसके लिए पूर्व में कनेक्शन जरूर खींचा गया है, पर कैमरा आज तक नहीं लग सका। ऐसे में रात के यहां केयर टेकर और सीसीटीव्ही नहीं होने से असामाजिक तत्वों का अक्सर जमावड़ा लगा होता है। यह भी माना जा रहा है कि अगर यही हाल रहा तो कोई बड़ी घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930