शादी के मंडप पर दूल्हा-दुल्हन पहुंच चुके थे, शादी की अन्य रस्में समय पर पूरी होती जा रही थी। इसी बीच दूल्हा-दुल्हन ने अनोखी पहल करते हुए उपस्थितजनों सहित समाज के लोगों को एक संदेश दिया है, और वह संदेश यह है कि जल संरक्षण का। जी हां यह अनोखी शादी छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले के दल्लीराजहरा नगर में हुई है। यहां के वार्ड क्रमांक 17 निवासी संजय कुमार एवं ग्राम सीताकसी निवासी दुल्हन खिलेश्वरी के साथ संपन्न हुआ। दूल्हा-दुल्हन ने जल संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की। मंडप में स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया। इस नव दंपति ने पेड़ भी लगाया। नव दंपत्ति ने अपने नए जीवन की शुरुआत जल संरक्षण का संदेश देते हुए की। इस अनोखी शादी के साक्षी बाराती-घराती सहित ग्रामीण भी बने। इस दौरान मंडप को जल सरंक्षण के संदेश से सजाया गया था। शादी के दौरान मंडप में ही इनके द्वारा जल बचाने का संदेश दिया गया।
जब मंडप से दूल्हा-दुल्हन का खास संदेश, बारातियों-घरातियों के समक्ष किया यह काम
Previous Articleविद्यार्थी राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहें
Related Posts
Add A Comment



















