दंतेवाड़ा के अरनपुर नक्सली हमले को लेकर इस वक्त एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अरनपुर नक्सली हमले के मास्टर माइंड की तस्वीर सामने आई है। इस मास्टर माइंड का नाम जगदीश कुहरामी है। नक्सली हमले का मास्टर माइंड बस्तर पुलिस के मेन टारगेट में आ गया है। वहीं इस घटना में शामिल 12 नक्सलियों पर दर्ज की गई है और दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अरनपुर नक्सली हमले में शामिल दरभा डिवीजन कमेटी के माओवादी कैेडर जगदीश समेत लख्खे, लिंगे, सोमडू, महेश, हिड़मा, उमेश, देवे, नंद कुमार, लखमा, कोसा, मुकेश तथा अन्य पर स्नढ्ढक्र दर्ज की गई है और दो नक्सलियों गिरफ्तार किया गया है। दोनों नक्सलियों के गिरफ्तार होने की पुष्टि भी कर दी गई है। बता दें कि, Ó26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिला के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के बाद वापस लौट रहे थे, इसी दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान और 1 ड्राइवर शहीद हुए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31