अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा इन दिनों छत्तीसगढ़ के भिलाई में हो रही है। उनकी कथा सुनने लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं गर्मी को देखते हुए श्री शिवमहापुराण कथा में प्रतिदिन सैकड़ों धर्मप्रेमियों की प्यास बुझाने का छोटा-सा प्रयास जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग की ओर से किया जा रहा है। संस्था की ओर से प्रतिदिन धर्मप्रेमियों के लिए पीने योग्य पानी की व्यवस्था चलित रिक्शा से की जा रही है।


इस संबंध में संस्था के सुजल शर्मा ने बताया कि दिनांक 25 अप्रैल से आयोजित शिवमहापुराण कथा में प्रतिदिन जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा सभी धर्मप्रेमियों को इस भीषण गर्मी में पानी पिलाने एवं प्यास बुझाने का कार्य किया जा रहा है।

संस्था द्वारा प्रतिदिन आकर्षित चलित रिक्शा, जो कि पूरे अप्रैल मई एवं जून माह में प्यासों की प्यास बुझाने हेतु बनाया गया है, उसे शिवमहापुराण कथा में हजारों धर्मप्रेमियों की उपस्थिति को देखते हुए कथा के पहले दिवस से रिक्शा कथा पंडाल के पास संचालित किया गया है, जिसमें ठंडा मिनरल पानी रखा गया है, जोकि प्रतिदिन सैकड़ों धर्मप्रेमियों की प्यास बुझा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31