छत्तीसगढ़ में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बदली-बारिश ने अप्रैल-मई के महीने में ही सावन का अहसास करा दिया है। वहीं अप्रैल-मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन इन दिनों हो रही बारिश से लोगों को राहत मिली है। वहीं आज यानी सोमवार की मौसम की बात करें तो आज भी दिनभर बादल छाये रहने की संभावना हैं। वहीं प्रदेश के कई जिलों में सहित राजधानी रायपुर में आज भी बादल छाए हुए है। ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट हुई है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
प्रदेश में महीनें भर मौसम में अलग-अलग बदलाव देखने को मिला। अप्रैल महीने के ज्यादातर दिनों में लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का तापमान अब सामान्य से 8 डिग्री तक कम हो गया है। बदलते मौसम से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि, जहां-जहां अंधड़ या वज्रपात का खतरा है। वहां लोगों को सतर्क रहने कहा जा रहा है।
यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर इनसे लगे अन्य जिलों में अंधड़, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। यहां अंधड़ के अलावा ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा आज पूरे प्रदेशभर में अंधड़, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031