What's Hot

जयपुर। राजस्थान का सियासी घमासान जैसे खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। राज्य में शुक्रवार से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने ऐलान किया है कि वो कल ही सदन में अविश्नास प्रस्ताव लाएगी। ऐसे में अशोक गहलोत सरकार के सामने बहुमत साबित करने की चुनौती है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई, जिसमें ये फैसला लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतीश पुनिया ने गुरुवार को कहा कि सरकार में बहुत सारे मतभेद हैं। जिस तरह से उन्होंने संघर्ष किया है, संभावना है कि वे विधानसभा में विश्वास मत ला सकते हैं लेकिन हम अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक गुरुवार को शाम 5 बजे जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर होगी। मालूम हो कि कल से राज्य विधानसभा का सत्र बुलाना है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को उम्मीद जताई थी कि 14 अगस्त से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के सत्र में विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31