नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच आगामी 15 अगस्त को देश अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर एहतियात बरतते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। साथ ही लाल किले में होने वाले इस स्वतंत्रता समारोह में शामिल होने वालों के लिए भी खास हितायतें इसमें शामिल की गई हैं।
इन बातों का रखना होगा ख्याल
इतना ही नहीं, गृह मंत्रालय की तरफ से एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि जो भी स्वतंत्रता कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहता है वो ये सुनिश्चित कर ले कि उसे किसी तरह का कोई संक्रमण न हो, हल्का बुखार या खांसी भी हो तो इस बात की पुष्टि कर ले कि उसे कोरोना के लक्षण न हों। इसके अलावा समारोह में आने के बाद उचित दूरी बना कर रहे, जो निशान बनाए गए हैं उनका ही प्रयोग करें। इसके अलावा बैठने की व्यवस्था के लिए वहां मौजूद अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना होगा और जाने के लिए भी देखना होगा कि भीड़ न जमा हो, इसके लिए अधिकारियों के कहने पर ही उठना होगा।
पुलिसकर्मी हुए हैं क्वारंटाइन
वहीं, इस बार पीएम मोदी को स्वतंत्रता दिवस समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर देने वाले 350 पुलिस अफसरों को पहले ही एहतियात के तौर पर क्वारंटाइन में रखा गया है। इसके लिए दिल्ली कैंट में बनी नई पुलिस कॉलोनी में खाली पड़े मकानों में इन 350 पुलिसवालों को रखा गया है।
इस पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल से लेकर डीसीपी तक सभी शामिल हैं। इनके खास तौर पर अलग किया गया है और रोजाना इनकी बॉडी का तापमान जांचा जाता है साथ ही कोरोना न हो इसलिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं।
पहली बार हुआ ऐसा…
बताते चले कि ये पहली बार है जब भारत अपनी आजादी का जश्न घरों में और पाबंदियों के साथ कोरोना के डर में मनाएगा। हालांकि उम्मीद और प्रयास जारी हैं कि भारत को जल्द ही कोरोना महामारी से मुक्ति मिल जाए। ये भी बता दें कि भारत में कोरोना के मरीज बढ़कर 24 लाख के करीब पहुंच गए हैं। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31