सुप्रीम कोर्ट द्वारा 58 फीसदी आरक्षण पर लगी रोक हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में बंपर भर्तियां निकल रही है। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग ने यहां 12 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 हजार 489 शिक्षकों के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इनमें सहायक शिक्षक के 6 हजार 285, शिक्षक के 5772 और व्याख्याता के 432 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र व्यापम यानी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट https//vyapam.cgstate.gov.in पर 06 मई 2023 को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। इन पदों की भर्ती के लिए व्यापम परीक्षा लेगा। जिसकी तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी।
संचालक लोक शिक्षक संचालनालय से मिली जानकारी के मुताबिक पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी https//vyapam.cgstate.gov.in और https//eduportal.cg.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930