छत्तीसगढ़ में एक ज्वेलरी शॉप से 7 लाख के जेवर पार करने का मामला सामने आया है। ये मामला देवेंद्र ज्वेलरी शॉप जगदलपुर का है। बताया जा रहा है कि यहां दुकानदार को युवक ने बातों में उलझाकर गहने पार कर दिए। युवक दुकानदार से चेन खरीदने की बात कह रहा था। इसी बीच दुकानदार की नजर हटी, तब युवक 10 से 12 नग चेन लेकर फरार हो गया। युवक के भागने पर दुकानदार चिल्लाता रहा। मगर चोर नहीं रुका और भाग निकला। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के वक्त दुकान में और भी ग्राहक मौजूद थे। उन्होंने चोर को पकडऩे की भी कोशिश की थी।
Previous Articleछत्तीसगढ़ : सरकारी नौकरी में भर्ती का सिलसिला जारी…अब इस संस्थान के लिए जारी हुआ विज्ञापन… 8 मई से ऑनलाइन आवेदन…
Next Article भूकंप से थर्राया यह देश…50 से ज्यादा झटके…
Related Posts
Add A Comment


















