करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त पर ताजा अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी महीने 14वीं किस्त जारी हो सकती है। मई 2023 के अंत तक मोदी सरकार किसानों के बैंक खातों में 14वीं किस्‍त के 2,000-2000 रुपये डाल सकती है, हालांकि फाइनल डेट को लेकर सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र की एक बड़ी योजना है। इसके तहत करोड़ों लाभार्थी किसानों को सालाना 6000 रुपए दिए जाते है। यह राशि 3 किस्तों में हर 4 महीने में खातों में 2000-2000 रुपये के रुप में ट्रांसफर की जाती है। नियम के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि 14वीं किस्त का पैसा मई के अंत तक या जून के पहले सप्ताह में कभी भी जारी किया जा सकता है।

अगली किस्त से पहले गलत तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अब उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के 12182 किसानों से 18 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूली की जाएगी। कृषि विभाग पोर्टल अपडेट करते हुए इन किसानों को नोटिस भेज रहा है। इसके बाद उन्हें नोटिस भेजकर रुपये वसूले जाएंगे। इस बार का लक्ष्य साढ़े चार लाख रखा गया है। बीते वर्ष विभाग की जांच में 18 हजार किसान फर्जी मिले थे। जो फरवरी 2019 से योजना का लाभ ले रहे थे। इसमें से अब तक 5818 ने विभाग के खाते में राशि वापस कर दी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031